मनासा में रंग तेरस धूमधाम से मनाई गयी दिनांक 18 मार्च को मनासा विजयवर्गीय समाज ने रंग तेरस के दिन दोपहर 2 बजे समाज के सभी महिलाओँ एवम् पुरुषो ने फ़ाग खेला एवम् शाम को 4 बजे मुरली मन्दिर से चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ विजयवर्गीय मांगलिक भवन पंहुचा वहाँ पर समाज की सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया दिनांक 24 मार्च को समाज की महिला मण्डल इकाई द्वारा गणगोर उत्सव का आयोजन किया गया एवम् विजयवर्गीय मांगलिक भवन पर महिलाओ की विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया इसके बाद महिला मण्डल का सामूहिक प्रीति भोज हुआ






















